डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने पर नाराजगी जताई
आजादनगर क्षेत्र में विधायक सरयू राय का निरीक्षण, जगह-जगह दिखी गंदगी
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र के आजादनगर सहित कई इलाकों का दौरा कर नगर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर की। यह दौरा विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

नगर निगम कार्यालय के पास ही गांधी मैदान में गंदगी का अंबार
दौरे की शुरुआत नगर निगम कार्यालय से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित गांधी मैदान, मानगो से हुई, जहां चारों ओर गंदगी का अंबार देखने को मिला।
इसके बाद—
रोड नंबर 6 स्थित फुटबॉल मैदान में भारी मात्रा में कचरा जमा मिला, जिसे लोग वहीं जला रहे थे।
रोड नंबर 9 में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता पाया गया।
मुर्दा मैदान बना डंपिंग यार्ड, बस्तियों में बदहाल स्थिति
निरीक्षण के दौरान बागनशाही मुर्दा मैदान की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। पूरा मैदान डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका है।
इसके अलावा—
गरीब कॉलोनी इमामबाड़ा के पास कचरे के ढेर मिले।
ओल्ड पुरुलिया रोड गरीब कॉलोनी में दुकानों के सामने नाली के कलवत को सफाई के नाम पर तोड़ दिया गया, लेकिन तीन महीने बाद भी निर्माण नहीं हुआ।
ओल्ड पुरुलिया रोड 5 नंबर नईम स्टोर के पास नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
हड्डी गोदाम के नीचे बस्ती में नाली के अभाव में गंदा पानी खुले में बहता मिला।
गणगौर के सामने ओल्ड पुरुलिया रोड की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जहां लगभग 400 फीट सड़क के नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता है।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पश्चिम पप्पू सिंह, विधायक प्रतिनिधि उलीडीह संतोष भगत, जेडीयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष परवीन सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






