
परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य पूजा और सेवा कार्यक्रम
जमशेदपुर : आंध्र पंचांग के अनुसार कार्तिक के चौथे सोमवार पर जमशेदपुर टीनप्लेट आंध्र समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंध्र समिति स्कूल, टीनप्लेट परिसर में भगवान शंकर और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजा उपरांत समिति द्वारा पारंपरिक दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने की
पूजा और भोज कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने की, जो हर वर्ष की तरह इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। समिति ने बताया कि उनका निरंतर सहयोग और सेवा भावना इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण आधार है।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विधायक सरयू राय
इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि समाजिक एकजुटता और मानवीय सेवा ही भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है।
समाजसेवी शिव शंकर सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे और समिति के सदस्यों के साथ आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
लंबे समय से जारी परंपरा
आंध्र समिति के अध्यक्ष शिवा राजू ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से लगातार होता आ रहा है।
प्रतिवर्ष कार्तिक महीने के चौथे सोमवार को समिति द्वारा पूजा का आयोजनऔर 100 से अधिक दरिद्र नारायणों को भोजन
करे जाने की परंपरा रही है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम पूरे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।
समिति के सदस्य और परिजन रहे उपस्थित
भोज और पूजा कार्यक्रम में आंध्र समिति के कई वरिष्ठ सदस्य एवं उनके परिजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य—
अध्यक्ष शिवा राजू
पूर्व विद्यालय सचिव एस. वेंकट राव
बाला राजू
शंकर राजू
वी. एस. एन. राजू
रामा राव
बाबू राव
सहित समिति के अन्य गणमान्य सदस्य एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।




