जमशेदपुर : कीताडीह में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच फलों और पूजन सामग्री से भरे सूप का निःशुल्क वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम कीताडीह गोरी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने किया।
सांसद विद्युत वरण महतो, मीरा मुंडा समेत अन्य हुए शामिल
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी मीरा मुंडा शामिल हुईं।
साथ ही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बाके, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिवाकर सिंह, उप मुखिया रमेश प्रसाद, मनोज सिंह, राजकमल यादव, सोनू कुमार, विकास यादव, बंटी सिंह, संदीप सिंह, अवधेश कुशवाहा, विकाश यादव, पवन सिंह, विकास कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं श्रद्धालु व्रतधारी उपस्थित थे।
हर परिवार कर सके सूर्य उपासना” — नीतीश कुमार कुशवाहा
जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने कहा कि छठ पूजा भारतीय लोक आस्था और सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व है।
उन्होंने कहा —
“हमारा उद्देश्य है कि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण इस पवित्र पर्व में शामिल होने से वंचित न रहे। हर वर्ष की तरह इस बार भी भाजयुमो ने सेवा का संकल्प निभाया है।”
हजार से अधिक व्रतधारियों तक पहुंची मदद
कार्यक्रम के दौरान लगभग 1000 जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच फलों से सजे सूप और पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और घाटों में जाकर छठ व्रतधारियों तक सहायता पहुंचाई।



