घाटशिला उपचुनाव में तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में
झामुमो, भाजपा और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आमने-सामने, अब जनता तय करेगी किसका पलड़ा भारी
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JHARKHAND DEMOCRATIC KRANTIKARI MORCHA) ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो ने अपने पूर्व प्रत्याशी रामदास मुर्मू को ही पुनः मैदान में उतारते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है।
इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमेश सोरेन, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबूलाल सोरेन को अपना उम्मीदवार घोषित कर नामांकन दाखिल करवा दिया है।
कौन बनेगा घाटशिला का नया प्रतिनिधि?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है —
सोमेश सोरेन (JMM)
बाबूलाल सोरेन (BJP)
रामदास मुर्मू (JDKM)



