यूनियन अध्यक्ष राजाराम सिंह और पदाधिकारियों के साथ बैठक, नामांकन सभा में शामिल होने का दिया न्योता
झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की पहल
जमशेदपुर/मुसाबनी : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में महागठबंधन समर्थकों ने जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल (UCIL) कॉलोनी में यूरेनियम कामगार यूनियन के अध्यक्ष राजाराम सिंह और अन्य यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के लिए समर्थन का औपचारिक आग्रह किया गया। बैठक में मौजूद यूनियन पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं को कल होने वाली नामांकन सभा में शामिल होने का न्योता भी दिया गया।

यूनियन से मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स
सूत्रों के अनुसार, बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि वे श्रमिक हितों की रक्षा करने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने में विश्वास रखते हैं।
महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए समर्थन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए।
नामांकन सभा का आमंत्रण
महागठबंधन समर्थकों ने नामांकन सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद सहित अन्य घटक दलों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।



