जोरदार आतिशबाजी, बैंड बाजा और फूल माला के साथ हुआ नए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का स्वागत
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। परविंदर सिंह ने सोमवार को औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा परविंदर सिंह को यह दायित्व सौंपा गया। समारोह में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
अन्य प्रमुख नेताओं में शामिल रहे:
डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू
रामाश्रय प्रसाद (पूर्व जिलाध्यक्ष)
रविन्द्र कुमार झा
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद (कार्यालय प्रभारी) और ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

आनंद बिहारी दुबे ने सौंपा दायित्व, दिया संगठन को धन्यवाद
निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यभार रजिस्टर में हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से उन्हें पद सौंपा। अपने संबोधन में दुबे ने अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने संगठन सृजन अभियान, धरना-प्रदर्शन, रैलियों और जनसभाओं की सफलता में सभी के योगदान को भी सराहा। साथ ही जिला कार्यालय के जीर्णोद्धार में सहयोग देने वाले नेताओं का भी धन्यवाद किया।
बलमुचू ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर
डॉ. प्रदीप बलमुचू ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान और “हमारे वोटों की चोरी रोकें” हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में जुटें। उन्होंने परविंदर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

परविंदर सिंह का संकल्प: संगठन को प्रखंड और बूथ स्तर तक करेंगें मजबूत
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर संगठन को मजबूत करेंगे।
उनका संकल्प है:
सभी प्रखंड और मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी
संगठन से जुड़े पंचायत स्तर के नेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
“वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान को हर प्रखंड और मंडल स्तर पर चलाया जाएगा
समारोह में शामिल नेताओं जैसे:
विजय खान
अजय सिंह
संजीव श्रीवास्तव
रियाजुद्दीन खान
राजकिशोर यादव
शशि कुमार सिन्हा
देविका सिंह
नूरजहां खान वारसी
ऊषा सिंह
शिखा चौधरी
अवधेश सिंह
अरुण कुमार सिंह
रजनीश सिंह
अमित श्रीवास्तव
राजीव मिश्रा
डॉ. परितोष सिंह
सुरेन्द्र शर्मा
रंजीत झा
शिबु सिंह
चिन्ना राव
विश्वजीत जेना
मो. आविद
संजय तिवारी
मनोज झा
प्रभात ठाकुर
एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता
इन सभी ने परविंदर सिंह को एक जुझारू कार्यकर्ता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी।
अव्यवस्था का भी रहा आलम
नए कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में अव्यवस्था का भी आलम रहा एक और जहां जोरदार अभिनंदन किया गया वही कार्यक्रम अव्यवस्थित रहा।
मीडियाकर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं
मंच पर करीब चालीस लोग, धक्का मुक्की का माहौल
इकलौते जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष पर मंच पर नहीं मिली जगह
कई वरीय कांग्रेसी नीचे पर मंच पर अन्य का कब्जा

कोषाध्यक्ष शमीम ने गरमाया माहौल
निवर्तमान कोषाध्यक्ष शमीम ने माहौल पूरा गरम कर दिया। शमीम अपने कार्यकर्ताओं के साथ जब सभाम तो उन्होंने अपने अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का स्वागत करते हुए दो शब्द बोलने की अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिलने और किसी के द्वारा बोले गए शब्द से वे गुस्सा हो गए और विरोध करते हुए कार्यक्रम से बाहर निकल गए बाद ने समझने पर वापस लौटे।

पर्यवेक्षक की सूची सार्वजनिक नहीं करने पर जिला उपाध्यक्ष बबलू झा करेंगे आत्मदाह
विगत दिनों झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी नए जिलाध्यक्षों की सूची से संबंधित विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानगो पुल के पास स्थित गांधी घाट पर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में “संगठन सृजन अभियान” के नियमों के घोर अवहेलना के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण सत्याग्रह करके अपनी आपत्ति दर्ज कराई। गांधी घाट, जमशेदपुर के आज के सत्याग्रह में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बबलू झा, जिला महासचिव अमित दुबे, जिला सचिव अजितेश उज्जैन, आजम सफी बादशाह जिला सचिव , शमीम गद्दी, गुलाम मोहम्मद तथा जिला सचिव कुलदीप सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में रायशुमारी की प्रक्रिया तथा पर्यवेक्षक की रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर एक ऐसे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है होगी।



