जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 पर रहने वाले करीब 50 परिवारों को जल्द ही सप्लाई जल का लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्षों से जलापूर्ति से वंचित इन परिवारों के लिए अब स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हुई पहल
पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने दिनांक 24 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर DMFT (District Mineral Foundation Trust) फंड से ₹4,21,017 की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है।
इस राशि से जलापूर्ति नेटवर्क विस्तार और पुनः चालू करने का कार्य प्रस्तावित है।
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता लाई रंग
विदित हो कि 21 अप्रैल 2025 को ग्रामीणों ने 50 घरों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन कार्यपालक अभियंता को सौंपा था।
इसके अतिरिक्त, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कई बार मासिक बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
अब इन प्रयासों का असर दिखने लगा है और प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
बैठक में कौन-कौन रहे उपस्थित
इस अवसर पर निम्न पंचायत एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे:
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता
उप मुखिया संतोष ठाकुर
वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह
स्थानीय प्रतिनिधि अरविंद पांडे, राजकुमार सिंह
अन्य ग्रामीण



