Jamshedpur : जमशेदपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर टेल्को थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंडल बस्ती डीवीसी क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को लोडेड देशी पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग का थैला लेकर मंडल बस्ती डीएमसी के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही व्यक्ति भागने लगा, लेकिन आरक्षी सम्श तबरेज खुर्शीद ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान कन्हैया लाल (उम्र 45 वर्ष) के रूप में दी है। वह ईस्ट प्लान बस्ती, लाइन नंबर 07, पंजाबी लाइन, थाना वर्मामाईस, जिला पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है।
थैले से बरामद हुए हथियार
संदिग्ध के पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर पुलिस को निम्नलिखित चीजें मिलीं:
एक लोडेड देशी पिस्टल
एक मैगजीन
7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां



