शिक्षक दिवस पर सीपी समिति मध्य विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL) यूनियन चुनाव 2025 में लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए दिनेश कुमार, साथ ही उपाध्यक्ष सच्चिदानंद और कोषाध्यक्ष रंजन मिश्रा के सम्मान में सी.पी. समिति मध्य विद्यालय द्वारा एक विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
बुके, अंगवस्त्र और उपहार देकर किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल एवं अन्य विद्यालय पदाधिकारियों ने तीनों विजयी यूनियन नेताओं को बुके, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान के माध्यम से विद्यालय परिवार ने यूनियन चुनाव में शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बड़ी संख्या में गणमान्य और शिक्षक रहे उपस्थित
इस अवसर पर सालिक देवांगन, जगदेव साहू, अशोक सिंह, जैशप लाल देवांगन, बीरेंद्र कुमार टीनू, राकेश कुमार, मिठू यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्रा उपस्थित थे।
दिनेश कुमार ने जताया आभार, बोले- “यह जीत कर्मचारियों के विश्वास की जीत है”
समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा,
“सहयोगी कर्मचारियों ने हम पर जो विश्वास जताया है, हम उसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से निभाएंगे। यह जीत केवल एक चुनाव की नहीं, बल्कि एक विश्वास और जिम्मेदारी की जीत है।”



