जमशेदपुर: टाटा कमिंस में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच आज हुई निर्णायक बैठक में 20% बोनस देने पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत कंपनी के 779 कर्मचारियों में कुल ₹9.03 करोड़ की बोनस राशि वितरित की जाएगी।
बोनस वितरण का ब्योरा
कुल कर्मचारी लाभार्थी: 779
कुल बोनस राशि: ₹ 9.03 करोड़
न्यूनतम बोनस राशि: ₹74,968
अधिकतम बोनस राशि: ₹1,41,537
बोनस भुगतान की समय सीमा: दो कार्यदिवस के भीतर कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर
समझौते पर हस्ताक्षर: प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधि हुए शामिल
प्रबंधन की ओर से:
प्लांट हेड: अजितेश मोंगिया
एचआर हेड: दीपेश चौलिया
यूनियन की ओर से:
अध्यक्ष: राजेश सिंह
महासचिव: अविनाश अनुपम
संयुक्त महासचिव: शंभू शरण
कार्यकारी अध्यक्ष: अनूप सिन्हा
अन्य सदस्य: संजय कुमार, प्रमाणिक, नितेश शर्मा, प्रदीप साहू, कमलेश सिंह



