Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के शीर्ष नेता शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। “दिशोम गुरु” के रूप में विख्यात सोरेन के निधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है।
जन अधिकारों की बुलंद आवाज थे शिबू सोरेन
दिनेश कुमार ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज की आवाज को संसद तक पहुंचाया। उनका जीवन संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि “शिबू सोरेन ने झारखंड की अस्मिता के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा।”
झारखंड की राजनीति में एक युग का समापन
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन के साथ झारखंड की राजनीति के एक युग का समापन हो गया है। उन्होंने अपने संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
“झारखंड की माटी दिशोम गुरु को सदैव याद रखेगी”
दिनेश कुमार ने श्रद्धांजलि स्वरूप कहा, “झारखंड की माटी और आदिवासी समाज, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान को कभी भुला नहीं सकता। वे हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किए जाएंगे।”



