Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झारखंड आंदोलन के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कीताडीह स्थित जेवियर इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संघर्ष और योगदान को किया गया स्मरण
सभा को संबोधित करते हुए स्कूल की प्राचार्या अंकिता तिवारी ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि झारखंड की अस्मिता और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले नेता थे। उनका निधन राज्य की राजनीति और सामाजिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने छात्रों को उनके जीवन संघर्ष, आदिवासी अधिकारों की लड़ाई और झारखंड निर्माण में उनके योगदान की जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरणा लेने की बात कही।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जताया शोक
श्रद्धांजलि सभा में स्कूल की उप प्राचार्या सुमन शर्मा, शिक्षिका श्वेता, रजनी शर्मा, श्वाति सिंह, शिक्षकों में कमलकांत, रवि मिश्रा, एवं अन्य शिक्षकों जैसे पियाली मंडल, अमीषा सहित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष, सेवा और नेतृत्व का आदर्श बना रहेगा।



