बच्चों ने नृत्य, गीत और भाषण के माध्यम से किया शिक्षकों का सम्मान

जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बच्चों और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।


डॉ. राधाकृष्णन को किया गया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत आर जे वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव रमन झा द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। इसके बाद सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके शिक्षकीय योगदान को याद किया।
स्कूल शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अंकिता तिवारी, उप प्राचार्या सुमन कुमारी, हिमांशु भारद्वाज, अलका, श्वेता, आशा, रजनी, श्वाति शर्मा, पूनम, श्वाति सिंह, कमलकांत, पीयाली, रानी और अंशिका उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
बच्चों ने अपने शिक्षकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसमें देशभक्ति गीत, क्लासिकल डांस, भाषण और एक लघु नाटक शामिल था, जो शिक्षा के महत्व और गुरु-शिष्य संबंध पर आधारित था। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

शिक्षकों को दिए गए उपहार
विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान किए गए। प्राचार्या अंकिता तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं, और ऐसे आयोजनों से उनका मनोबल बढ़ता है।



