Xavier english school jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के कीताडीह स्थित जेवियर इंग्लिश स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री महावीर मुर्मू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ने दिया प्रेरणादायक संदेश
झंडोतोलन के बाद महावीर मुर्मू ने उपस्थित शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आज़ादी के नायकों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव रमन झा, प्राचार्या अंकिता तिवारी, उप-प्राचार्या सुमन शर्मा, शिक्षकों में कमल कांत, श्वेता कुमारी, आकांक्षा दुबे, हिमांशु भारद्वाज, बोंगा सोरेन, अलका कुमारी, रजनी, श्वाति शर्मा, श्वाति सिंह सहित अन्य शिक्षकगण व अभिभावक मौजूद रहे

बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यालय के छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, स्वतंत्रता संग्राम पर भाषण, और पिरामिड प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जीवंत किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को विकसित करना ही जेवियर स्कूल का उद्देश्य है। शिक्षकों ने छात्रों के अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना की।



