Jamshedpur : टीएसडीपीएल एम्पलॉइज यूनियन की कमेटी मीटिंग शनिवार को बिष्टुपुर स्थित रजिस्टर्ड कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
मीटिंग में कर्मचारियों की मुख्य मांग ग्रेड, बोनस और यूनियन चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को यूनियन चुनाव समय पर कराने के लिए अधिकृत किया और निर्णय उनके विवेक पर छोड़ दिया।
बोनस पर प्रबंधन को पत्र
मीटिंग मे बताया गया कि यूनियन ने आगामी माह में होने वाली बोनस वार्ता के लिए पहले ही प्रबंधन को पत्र सौंप दिया है। ग्रेड के मुद्दे पर कर्मचारियों में चर्चाएं तेज हैं और इसे प्राथमिकता में रखा गया है।
फिलहाल ग्रेड व बोनस पर फोकस : राकेश्वर पांडेय
मीटिंग में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यूनियन का मुख्य फोकस बोनस और ग्रेड पर है। उन्होंने कहा कि यूनियन चुनाव भी समय पर कराने की दिशा में काम जारी है।
पिछले चार वर्षों का बोनस ट्रेंड
- 2021: 15.3%
- 2022: 20%
- 2023: 20%
- 2024: 18.38%
मीटिंग में उपस्थित सदस्य
मीटिंग में अमन सिंह, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, शशिवीर राणा, आर रवि, रमेश चौधरी, राकेश कुमार, रंजन मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, हरिशंकर प्रसाद एवं मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।



