जमशेदपुर: टीएसडीपीएल (TSDPL) इम्प्लाइज यूनियन के चुनाव में एक बार फिर राकेश्वर पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ त्रिदेव सिंह को तीसरी बार महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 15 कमेटी मेंबरों के लिए हुए चुनाव में महामंत्री अमन सिंह के 6 समर्थक जीते वहीं त्रिदेव सिंह के समर्थक 6 कमेटी मेंबर।
राकेश्वर सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने
कमेटी मेंबर की मतगणना के निर्वाचित कमेटी मेंबरों ने राकेश्वर पांडेय को को ऑप्ट करते हुए अध्यक्ष चुन लिया और कमेटी बनाने के लिए अधिकृत कर दिया। पदाधिकारियों के चुने जाने में सम्मति नहीं बनने पर चुनाव की बारी आई जिसमें अमन सिंह समर्थक कमेटी मेंबरों ने खेला कर दिया और उधर के कमेटी मेंबरों कंपनी पाले में वोटिंग कराते हुए दो अपने लोगों की पदाधिकारी में जीत सुनिश्चित करवा ली।
चुने गए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार है
अध्यक्ष: राकेश्वर पांडेय (सर्वसम्मति)
उपाध्यक्ष:
सच्चिदानंद और प्रमोद कुमार उपाध्याय
महामंत्री : त्रिदेव सिंह
सहायक सचिव:
शशि भूषण मिश्रा और राजेश कुमार
कोषाध्यक्ष : रंजन मिश्रा
निर्वाचित कमेटी मेंबरों के नाम
अमन जी, अनिश कुमार झा, दिनेश कुमार, अरुण त्रिपाठी, उपेन्द्र राय, चंद्रभूषण सिंह, सतीश कुमार मुकुल, मनोज सिंह, कौशलेश कुमार



