बोनस वार्ता की उलटी गिनती शुरू, कर्मचारियों को नई कमेटी से उम्मीदें
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL) के कर्मचारियों के बीच इस समय सबसे बड़ा मुद्दा है— 2025 का बोनस और उससे जुड़ी संभावनाएं। यूनियन चुनाव हाल ही में संपन्न हुए हैं, और नई कमेटी के गठन के बाद कर्मचारियों की निगाहें अब 20% बोनस प्लस गिफ्ट पर टिकी हैं।
प्रबंधन और यूनियन की पहली बैठक मंगलवार को संभावित
सूत्रों के अनुसार, कंपनी के CHRO करण लखानी आगामी मंगलवार को जमशेदपुर पहुंच सकते हैं। उनके आगमन के साथ ही, नई यूनियन कमेटी और प्रबंधन के बीच पहली औपचारिक बैठक होगी। यह बैठक जहां आपसी परिचय का माध्यम बनेगी, वहीं कर्मचारियों की सबसे बड़ी उम्मीद है कि बोनस पर सीधी बातचीत की शुरुआत भी इसी दिन हो जाए। यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो बुधवार को बोनस समझौता भी संभव है।

मुनाफा बढ़ा, अब बोनस भी बढ़े — कर्मचारियों की मांग
टीएसडीपीएल कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि इस बार बोनस कम से कम 20% होना चाहिए और साथ में गिफ्ट भी मिलना चाहिए।
पिछले वर्ष कंपनी ने ₹254 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था, और 18.30% बोनस दिया गया था। इस बार कंपनी का मुनाफा बढ़कर 256 करोड़ हो गया है। पिछले वर्ष बोनस न्यूनतम 42073 रुपए और अधिकतम 111634 रुपए थी। जमशेदपुर में 330 कर्मचारी कार्यरत हैं। बोनस की राशि कितना होगा, 20 % बोनस होगा या साथ में गिफ्ट भी यह तो नई कमेटी के बार्गेनिंग पर अगले दो तीन दिन में साफ हो जाएगा पर कर्मचारियों की आशाएं तो छलांग मार रही है।

राकेश्वर पांडे का हुआ अभिनन्दन
टी एस डी पी एल यूनियन का चुनाव होने के पश्चात अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय अमन सिंह, दिनेश कुमार, सच्चिदानंद, रंजन मिश्रा, अनीश झा, राजेश कुमार का स्वागत किया। स्वागत करने वाले में अंशु शर्मा, आलोक कुमार, प्रेम शंकर पांडेय, रूपेश कुमार, अरुण दुबे, कामेश्वर निषाद, अविनाश मंडल शामिल थे।



