कर्मचारियों को 20% बोनस की उम्मीद
जमशेदपुर: टीएसडीपीएल (Tata Steel Downstream Products Limited) के कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच बुधवार को बैठक हुई, जिसमें 20% बोनस की मांग उठाई गई है। कर्मचारियों की नजर अब इस समझौते पर है, और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 1 से 2 दिनों में इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।
बोनस वार्ता में ये थे शामिल
बोनस वार्ता में कंपनी के सीएचआरओ करण लखानी, हेड संजय मजूमदार, और यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडे (अध्यक्ष), त्रिदेव सिंह (महामंत्री), सच्चिदानंद और प्रमोद उपाध्याय (उपाध्यक्ष), शशि मिश्रा और राजेश कुमार (सहायक सचिव), तथा रंजन मिश्रा (कोषाध्यक्ष) ने भाग लिया।
मुनाफा बढ़ा, बोनस में भी बढ़ोतरी की उम्मीद
कर्मचारियों में उत्साह है कि इस बार बोनस 20% तक हो सकता है, क्योंकि पिछले साल कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। टीएसडीपीएल को पिछले वर्ष 254 करोड़ का मुनाफा हुआ था, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 256 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।कर्मचारियों का कहना है कि चूंकि कंपनी का मुनाफा बढ़ा है, इस बार बोनस के साथ-साथ गिफ्ट भी दिए जाएं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को 18.30% बोनस मिला था, जिसमें न्यूनतम राशि 42,073 रुपए और अधिकतम राशि 1,11,634 रुपए थी। टीएसडीपीएल में 330 कर्मचारियों के लिए बोनस की उम्मीदें हैं। कर्मचारियों को नई कमेटी से काफी उम्मीद है, और वे आशा करते हैं कि कंपनी बोनस के संदर्भ में सकारात्मक निर्णय लेगी।



