Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन (TRA) के कर्मचारियों को इस वर्ष दशहरा से पहले 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। यह फैसला प्रबंधन और दी कैंटीन होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को संपन्न बोनस समझौता के तहत लिया गया।
बोनस की राशि का विवरण
अधिकतम बोनस राशि: ₹48,626
न्यूनतम बोनस राशि: ₹39,924
औसत बोनस राशि: ₹42,915
बोनस समझौता पर इन्होंने किए हस्ताक्षर
प्रबंधन की ओर से हस्ताक्षर किए:
कैप्टन मनीष सिन्हा (अध्यक्ष सह चेयरमैन)
सरोज कुमार राय (सचिव)
धृतिरूपा चटर्जी (कोषाध्यक्ष)
पीके दास
**यूनियन की ओर से
अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय
बी के डिंडा
ददन सिंह
पी के दास



