Jamshedpur : टिमकेंन इंडिया लिमिटेड जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत और खुशी लेकर आया। कंपनी और यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2024-25 के सालाना बोनस को लेकर आज कैंटन कॉन्फ्रेंस हॉल में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
मिलेगा 16.21% बोनस, न्यूनतम ₹85,000 और अधिकतम ₹1.2 लाख
इस वर्ष बोनस का प्रतिशत 16.21% निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम ₹85,000, अधिकतम ₹1,20,000 और औसतन ₹1,02,000 बोनस मिलेगा। यह राशि 16 सितंबर 2025 को सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। करीब 200 कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा।
हस्ताक्षरकर्ता – प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधि
प्रबंधन की ओर से:
राजीव शाश्वत (सीनियर जीएम – मैन्युफैक्चरिंग)
दिनेश सिंह (एजीएम – एचआर)
रौनक भाटिया (मैनेजर – फाइनेंस)
नवीन कुमार (डीएम – मेंटेनेंस एंड प्रोजेक्ट)
निशांत कुमार (डीएम – क्वालिटी)
अभिषेक हर्षदीप (डिप्टी मैनेजर – इम्प्लॉई रिलेशंस)
यूनियन की ओर से:
आस्तिक महतो (अध्यक्ष)
विजय यादव (महासचिव)
अनिल पांडे, रविंद्र प्रसाद (डिप्टी प्रेसिडेंट)
पवन शर्मा, शुभाशीष प्रदान, सुधीर राय, वीरेंद्र प्रसाद (वाइस प्रेसिडेंट)
अरुण कुमार, कमलेश यादव, बबलू कर्मकार, राधाकांत वर्मा (असिस्टेंट सेक्रेटरी)
अजय कुमार भोतिका (कोषाध्यक्ष)


क्या बोले यूनियन प्रतिनिधि?
अध्यक्ष आस्तिक महतो और महासचिव विजय यादव ने संयुक्त रूप से कहा:
“बोनस समझौता प्रबंधन और यूनियन के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। हमारी प्राथमिकता रही है कि दुर्गा पूजा से पहले बोनस मिले ताकि कर्मचारी परिवार संग त्योहार का आनंद ले सकें।”



