
जमशेदपुर, : टेल्को माँ दुर्गा की आराधना और भक्ति में डूबा टेल्को क्षेत्र रविवार की रात भक्ति रस से सराबोर रहा।
क्रॉस रोड नंबर 15 एवं 16 में मां दुर्गा जागरण समिति के अध्यक्ष भीम तिवारी के नेतृत्व में भव्य जागरण सह भंडारा का आयोजन किया गया।
भजनों से गूंजा माहौल — श्रद्धालु हुए भावविभोर
जागरण में जुगसलाई की प्रसिद्ध मंडली जसवीर सिंह ‘जस्सी’ एंड टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
बनारस से आए गायक धीरज पांडेय ने अपनी मधुर और भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से पूरी रात श्रद्धालुओं को माँ दुर्गा के भजनों में मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूरे क्षेत्र में भक्ति संगीत और जयकारों की गूंज सुनाई दी।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई आयोजन की शोभा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,
महामंत्री आर. के. सिंह,
कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा,
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे,
समाजसेवी पप्पू सिंह और शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा टेल्को राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री सह टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

महिला मंडली और युवाओं का सराहनीय योगदान
इस भव्य आयोजन की सफलता में जय माँ दुर्गा जागरण समिति की महिला मंडली ने अहम भूमिका निभाई।
साथ ही मनीष, आयुष, हर्षित, आदर्श और सूबो जैसे युवाओं ने आयोजन की तैयारियों से लेकर संचालन तक में सक्रिय योगदान दिया।
भंडारे में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
जागरण के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्यवस्थाएँ संभालीं। पूरा वातावरण माँ दुर्गा की जयघोष से गूंजता रहा।



