श्रद्धालुओं के बीच शर्बत-बिस्कुट का वितरण, गांधी व लालबहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस के दौरान टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और बिस्कुट वितरित कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह आयोजन टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के निकट किया गया, जहां से विभिन्न पूजा समितियों के जुलूस गुजर रहे थे। समिति ने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को स्नेह और सम्मान के साथ जलपान कराया।
गांधी व शास्त्री जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
इस अवसर पर महान विभूतियों – महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समिति के सदस्यों ने कहा कि इन दोनों राष्ट्रनायकों का जीवन सच्चाई, सादगी और सेवा का प्रतीक है और हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।
चित्रांश समाज के लोग रहे सक्रिय
इस आयोजन में चित्रांश परिवार के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
अनूप रंजन, कल्याणी शरण, मदन मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, राजीव शरण, संजय दास, अरविंद कुमार श्रीवास्तव
पंकज सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, कुमार आर्यन, मुकेश श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, चंद्रेश्वर प्रसाद, सुजीता शरण, हेमलता आदि।



