जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र में 1957 से निरंतर जारी चित्रगुप्त पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उल्लास और सौहार्द के साथ संपन्न हुई। पूजा के सफल आयोजन को लेकर टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक बिरसानगर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने की।
बैठक में सभी सदस्यों ने पूजा की सफलता पर प्रसन्नता जताई और आयोजन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
1957 से सबुज कल्याण संघ में हो रहा आयोजन
समिति ने जानकारी दी कि टेल्को क्षेत्र में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 1957 से सबुज कल्याण संघ परिसर में लगातार किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक एकता और पारिवारिक जुड़ाव का प्रतीक बन चुका है।
हालांकि, कुछ समय पहले कुछ लोगों के कारण आयोजन में व्यवधान उत्पन्न हुआ था, लेकिन समाज की एकता और आपसी सहयोग की वजह से वह विफल रहा। समिति ने एकमत से निर्णय लिया कि भविष्य में भी चित्रगुप्त पूजा हर साल सबुज कल्याण संघ परिसर में ही आयोजित की जाएगी।
समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
अरविंद श्रीवास्तव (अध्यक्ष)
पंकज सिन्हा (वर्किंग प्रेसिडेंट)
अरविंद कुमार श्रीवास्तव (डिप्टी प्रेसीडेंट)
राजीव शरण (महासचिव)
संजय दास (कोषाध्यक्ष)
राजीव श्रीवास्तव (सह-कोषाध्यक्ष)
दीपक कुमार श्रीवास्तव, नीलरंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सीपी प्रसाद
महिला प्रकोष्ठ से —
सुजीता शरण, हेमलता शरण, गायत्री दास, संगीता श्रीवास्तव, अमृता सिन्हा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।



