Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष तीज पर्व के पावन अवसर पर नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव (भोलेनाथ) की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाएं हाथों में मेंहदी, लाल साड़ियों में सजी, और सोलेह श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखते हुए मंदिर पहुंचीं। इस पूजा का उद्देश्य था – पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना।
पूजन के बाद भक्ति और उत्सव का मिला-जुला रूप
पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने भक्ति के साथ-साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य और आपसी मिलन का आनंद भी लिया। पूरा माहौल भक्ति, रंग और उमंग से सराबोर रहा।
तीज हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है” – ज्योति
इस अवसर पर नेपाली समाज की महिला ज्योति ने मीडिया से बात करते हुए बताया:
“तीज हमारे समाज की विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। हम पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव से अपने पति के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हैं। यह पर्व हमारी आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।”



