Jamshedpur : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Steel Downstream Products Limited – TSDPL) के हाल ही में सम्पन्न यूनियन चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने और उनका अभिनंदन करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।इसी कड़ी में कदमा स्थित यूनियन नेता अनीश झा के आवास पर एक गरिमामय समारोह आयोजित हुआ, जहाँ क्षत्रिय संघ महिला समिति की प्रमुख सदस्य रीता विनोद सिंह, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पिंकी सिंह और कंचन झा ने तीनों विजेता नेताओं—अमन सिंह, दिनेश कुमार और अनीश झा को शॉल और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
अमन सिंह:
1997 से लगातार यूनियन चुनाव जीत रहे हैं। दो टर्म महामंत्री भी रहे। उनका कार्यकाल मज़दूर हितों की मजबूती और संगठन को नई दिशा देने के लिए जाना जाता है।
दिनेश कुमार:
2012 से यूनियन का हिस्सा रहे दिनेश कुमार ने भी अपनी लगातार सक्रियता और मेहनत से संगठन में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। यह उनका पांचवां टर्म है।
अनीश झा:
लगातार चार बार यूनियन चुनाव जीतने वाले अनीश झा ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रयास किया।



