जमशेदपुर में इंडियन नेशनल स्टील फेडरेशन की बैठक में प्रबंधन-यूनियन रिश्ते पर दिया जोर
जमशेदपुर; जमशेदपुर में आयोजित इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइन एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन की दो दिवसीय कार्यकारी बैठक के समापन पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक और सीईओ टी.वी. नरेंद्रन ने भविष्य की औद्योगिक दिशा पर गहन विचार रखे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाला समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सतत विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित होगा।

टाटा स्टील और यूनियन का 100 वर्षों का मजबूत रिश्ता
टाटा स्टील के सी ई ओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि जमशेदपुर की सबसे बड़ी खासियत टाटा स्टील और यूनियन के बीच सौ साल से अधिक पुराना भरोसेमंद रिश्ता है। उन्होंने कहा,
“दुनिया में ऐसी स्टील कंपनियां दुर्लभ हैं जो सौ साल से अधिक समय तक सफलतापूर्वक चल सकीं। टाटा स्टील इसका उदाहरण है, जहां प्रबंधन और श्रमिकों ने मिलकर हर चुनौती का सामना किया।”
उन्होंने कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन ने हमेशा प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच पुल का कार्य किया है, जो कंपनी की दीर्घकालीन स्थिरता का आधार है। श्री नरेंद्रन ने बताया कि हर टन स्टील उत्पादन से 2-2.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होता है। यूरोप में कार्बन टैक्स 70 यूरो प्रति टन (लगभग ₹7,000) हो चुका है, जिससे उत्पादन लागत तेजी से बढ़ रही है।

स्क्रैप आधारित उत्पादन और रीसाइक्लिंग पर टाटा स्टील का जोर
कंपनी ने लुधियाना और रोहतक में स्क्रैप प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किए हैं और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से धातु निकालने की परियोजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 20-30 वर्षों में रीसाइक्लिंग, खनन से बड़ा क्षेत्र बनेगा। तकनीक से डरें नहीं, स्किल बढ़ाएं: नरेंद्रन
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए नरेंद्रन ने कहा कि 1988 में जब वे टाटा स्टील में शामिल हुए, तब 80 टाइपिस्ट काम करते थे। कंप्यूटर आने पर लोगों में डर था कि नौकरियां जाएंगी, लेकिन जिन्होंने खुद को अपग्रेड किया, वे SAP एक्सपर्ट बने। उन्होंने कहा कि टिनप्लेट में विस्तारीकरण होगा जो अगले दो साल में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जेमको में बन रहे कॉम्बो मिल में उत्पादन प्रारंभ की प्रकिया प्रारंभ है।
बैठक में कई प्रमुख नेता और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित रहे:
डॉ. संजय सिंह (इंटक के महासचिव)
राकेश्वर पांडे (प्रदेश अध्यक्ष)
सतीश सिंह (महामंत्री, टाटा वर्कर्स यूनियन)
आर.के. सिंह (महामंत्री, टाटा मोटर्स यूनियन)
आर. रवि प्रसाद, संजीव चौधरी, जी. पद्मा रेड्डी आदि।
महामंत्री रघुनाथ पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत बुके और मोमेंटो देकर किया।
संगठन का चुनाव हुआ फिर अध्यक्ष बने जी.संजीवा रेड्डी
इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइन एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन का फिर से आम सहमति से चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से जी. संजीवा रेड्डी को पुन: अध्यक्ष चुना गया। डाॅ. संजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष और रघुनाथ पांडे को पुन: महासचिव चुना गया है। इस दौरान शहनवाज आलम को पीएचडी डिग्री मिलने पर सम्मानित किया गया।
नीतेश राज ने नरेंद्रन का किया स्वागत
टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और यूथ इंटक के वरीय पदाधिकारी नीतेश राज ने अपनी टीम के साथ टाटा स्टील के सी ई ओ श्री नरेंद्रन का विशेष स्टाइल के टोपी और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
ऊषा सिंह ने अपनी टीम के साथ किया स्वागत
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और मानवाधिकार संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष ऊषा सिंह ने अपनी टीम के महिला पदाधिकारियों के साथ टी वी नरेंद्रन, डॉ संजीवा रेड्डी और रुचि नरेंद्रन का बुके और शॉल से स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह, शिखा चौधरी, रीना सिंह समेत अन्य शामिल थी।
नरेंद्रन से मिले विजय यादव
टिमकेन यूनियन के महामंत्री विजय यादव कार्यक्रम के अंत में टाटा स्टील के सी ई ओ नरेंद्रन से मिले और उनका स्वागत किया।



