प्रबंधन में बदलाव: टाटा स्टील कैंटीन कमेटी को नया नेतृत्व
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने केंद्रीय कैंटीन प्रबंधन समिति (Central Canteen Management Committee) का पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा की है।
टाटा स्टील के एमडी टी.वी. नरेंद्रन द्वारा किए गए इस निर्णय के तहत चीफ एचआरबीपी स्टील मुकेश अग्रवाल को समिति का चेयरपर्सन (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के सहायक सचिव नितेश राज को उपाध्यक्ष (Vice Chairman) की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।


नई कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य
पुनर्गठित समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल किए गए हैं:
अखिलेश मिश्रा
रमेश शंकर
प्रदीप चौधरी
समरजीत मोहंती
विक्रम प्रताप त्रिपाठी
विक्रम सिंह शेखावत
शांतनु दास समेत अन्य के नाम शामिल हैं।
यह कमेटी अब कैंटीन की गुणवत्ता, संचालन, कर्मचारियों की सुविधा और खाद्य मानकों की निगरानी के लिए उत्तरदायी होगी।


