
प्रबंधन और यूनियन ने मिलकर कर्मचारियों को दी नए साल की शुभकामनाएं
जमशेदपुर: नववर्ष 2026 के आगमन के अवसर पर टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट में एक विशेष केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें टाटा पावर प्रबंधन, यूनियन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर टाटा पावर जोजोबेड़ा ऑपरेशन प्रमुख श्री कुंदन कुमार, टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय, यूनियन के महामंत्री श्री पिंटू श्रीवास्तव तथा टाटा पावर जोजोबेड़ा एचआर प्रमुख श्री मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर सभी कर्मचारियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।
पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश
समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुंदन कुमार ने टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट की पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क के कारण कंपनी ने कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किए हैं।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि नववर्ष 2026 में सामने आने वाली नई चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करें, ताकि प्लांट प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
मैनेजमेंट और यूनियन के मधुर संबंधों की सराहना
टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा पावर में प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध कंपनी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह आपसी सहयोग भविष्य में भी इसी तरह बना रहेगा और इससे कर्मचारियों तथा संगठन दोनों का हित सुरक्षित रहेगा।





