जमशेदपुर, 12 सितंबर 2025 : टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन के बीच वर्ष 2024-2025 के वार्षिक बोनस को लेकर आज एक सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत कुल ₹47,50,000 (सैंतालीस लाख पचास हजार रुपये) की राशि बोनस के रूप में कंपनी के 95 कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी।
बोनस समझौते पर दोनों पक्षों ने किए हस्ताक्षर
मैनेजमेंट की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख पदाधिकारी:
अनिल कुमार सिंह हरषाना – प्रबंध निदेशक
के एम महाराजा – मुख्य कारखाना प्रबंधक
दिनेश अग्रवाल – प्रमुख वित्तीय अधिकारी
अंकिता केविन नटाल – मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी
अतुल कुमार शर्मा – प्रबंधन प्रतिनिधि
यूनियन की ओर से हस्ताक्षर करने वाले प्रतिनिधि:
विनोद कुमार सिंह – यूनियन अध्यक्ष
श्री कुलबीर सिंह – उपाध्यक्ष
श्री सत्यानारायण रॉव – वरिष्ठ सदस्य
श्री कमलेश कुमार शर्मा – सह सचिव
श्री अनिल प्रसाद
श्री भुनेश्वर राम – कोषाध्यक्ष
श्रीमती पायो – यूनियन सदस्य
कर्मचारियों को मिलेगा ₹71,069 तक बोनस
इस समझौते के तहत कर्मचारियों को बोनस के रूप में निम्नलिखित राशि प्राप्त होगी:
अधिकतम राशि: ₹71,069
न्यूनतम राशि: ₹56,058
प्रतिशत के रूप में: लगभग 17.44%
यह बोनस राशि 95 कर्मचारियों के खातों में 16 सितंबर 2025 तक जमा कर दी जाएगी।



