By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में 5225 सदस्यों ने की भागीदारी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में 5225 सदस्यों ने की भागीदारी
JamshedpurJharkhandLabourUnion

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में 5225 सदस्यों ने की भागीदारी

admin
Last updated: February 28, 2026 2:34 pm
admin
Published: February 28, 2026
Share
SHARE

आय-व्यय लेखा पारित, श्रम कानून संशोधन और वेतन समझौते पर सर्वसम्मति
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा आज दोपहर 1 बजे टाटा मोटर्स कंपनी परिसर के पुराने कैंटीन प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की। आमसभा में 5225 सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने हस्ताक्षर कर विभिन्न प्रस्तावों का हाथ उठाकर समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी आमसभा में शामिल हुईं।
मंच पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बी.के. शर्मा एवं अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री एच.एस. सैनी एवं अजय भगत तथा कोषाध्यक्ष एम.के. सिंह उपस्थित थे। सभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने प्रस्तुत किया।


आमसभा में पारित प्रमुख प्रस्ताव
आमसभा में मजदूर हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—
वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा सभा पटल पर प्रस्तुत कर अनुमोदित किया गया।
केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों को कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में यूनियन संविधान में शामिल करने के संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
सोशल सिक्योरिटी के तहत लाभान्वित दिवंगत मजदूरों की सूची सार्वजनिक करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
नए सदस्य बनने हेतु प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति देते हुए उन्हें यूनियन में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कंपनी से बर्खास्त कर्मचारियों को पुनर्नियोजन दिलाने के प्रस्ताव को समर्थन मिला।
मजदूर हित में वेतन समझौता निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने के प्रस्ताव का स्वागत किया गया।
“यूनियन को कमजोर करने की कोशिश हुई, लेकिन हम और मजबूत हुए” – आर.के. सिंह
महामंत्री आर.के. सिंह ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने यूनियन को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन संगठन और अधिक मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकजुटता ने विरोधियों को स्पष्ट संदेश दे दिया है।
उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आगामी ग्रेड “ऐतिहासिक” होगा और इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं होना चाहिए। मार्च महीने में मजदूर हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं, जिनके परिणाम समय के साथ सामने आएंगे।
उन्होंने 3 मार्च को आयोजित महा रक्तदान शिविर एवं संस्थापक दिवस पर टाटा साहब की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मजदूरों ने 2906 यूनिट रक्तदान कर शहर को यह संदेश दिया कि रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने जीओ ग्रेड कर्मचारियों के लिए भी सकारात्मक पहल के संकेत दिए और कहा कि यूनियन काम में विश्वास रखती है, बिना काम किए वादे नहीं करती।


“काम का सही दाम दिलाने में सक्षम है यूनियन” – प्रवीण सिंह
यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने मजदूरों से नेतृत्व पर विश्वास बनाए रखने और चट्टानी एकता कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि “काम का सही दाम” दिलाने में यूनियन सक्षम है और कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
महिला भागीदारी पर संतोष, होली की अग्रिम शुभकामनाएं
संयुक्त महामंत्री एच.एस. सैनी ने आमसभा में महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, जो संगठन की प्रगतिशील सोच को दर्शाता है। उन्होंने बेहतर ग्रेड के लिए प्रयास जारी रहने की बात कही और सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
सभा के अंत में दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आदित्यपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रोटोकॉल से हटकर लोगों से मिली
खखडीपाड़ा की टीम ने फोड़ी मटकी, जीते ईनामी 11 हजार
बिरसा प्राथमिक विद्यालय में विहंगम योग एवं अक्षर फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन
620 ग्रामीण महिला नेतृत्वकर्ताओं को मिला दिशा दीक्षांत समारोह में सम्मान
जादूगोड़ा के इच्छड़ा गांव में झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, बोले—प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित
TAGGED:Annual General Meeting 2026JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur union newsJharkhandJharkhand newsLabour law amendmentTata Motors AGMTata Motors Workers UnionWage settlement proposal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSociety

मानगो नगर निगम चुनाव: भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

admin
admin
February 3, 2026
खखडीपाड़ा की टीम ने फोड़ी मटकी, जीते ईनामी 11 हजार
गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच की भव्य काली पूजा का उद्घाटन, काल्पनिक गुफा थीम वाला पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
रॉक गार्डन कल्चरल सोसाइटी ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
अटल पार्क में हाई मास्क लाइट और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर पार्षद डॉ. कविता परमार ने सांसद और रेल महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?