Jamshedpur : टाटा कमिंस यूनियन के चुनावी प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही मंगलवार को नई कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा कर दी गई। पूर्व में निर्वाचित कमेटी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष और महामंत्री को अधिकृत किए जाने के बाद, अब यूनियन पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारी
- अध्यक्ष : राजेश कुमार सिंह
- कार्यकारी अध्यक्ष : अनूप किशोर सिन्हा
- उपाध्यक्ष : प्रदीप साहू, रतन प्रामाणिक
- महामंत्री : अविनाश अनुपम
- संयुक्त महामंत्री : शंभु शरण
- सहायक सचिव : अंजय कुमार व नीतेश कुमार
- कोषाध्यक्ष : कमलेश कुमार सिंह
सफल और शांतिपूर्ण रहा चुनाव, बिना किसी विवाद के संपन्न
इस चुनावी प्रक्रिया की निगरानी टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से की गई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी की जिम्मेदारी सी एस झा ने निभाई जबकि अश्वनी माथन सहायक चुनाव पदाधिकारी रहे। दोनों ही अधिकारियों ने चुनाव को सफलतापूर्वक बिना किसी विवाद के सम्पन्न कराया।
टाटा कमिंस यूनियन के इस चुनाव को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया। नई कमेटी से कर्मचारियों को सकारात्मक बदलाव और बेहतर संवाद की उम्मीद है।



