राष्ट्रीय अवकाश में काम कराने पर ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा उचित भुगतान, श्रम अधीक्षक कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता सम्पन्न
राष्ट्रीय छुट्टियों में कार्य कराने के बावजूद ओटी का सिंगल रेट से भुगतान
मजदूरों को आर्थिक शोषण का शिकार बता रहे हैं यूनियन पदाधिकारी
श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को 30 अक्टूबर को अगली बैठक में उपस्थित होने का निर्देश
त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल हुए यूनियन व ठेका एजेंसी के प्रतिनिधि
जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील लिमिटेड के ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स Siganod India Limited में कार्यरत ठेका मजदूरों को राष्ट्रीय अवकाश — जैसे 1 मई, 15 अगस्त, और 2 अक्टूबर को काम पर बुलाकर भी केवल सिंगल ओवरटाइम दर से भुगतान किया जा रहा है।
इस मुद्दे को लेकर मजदूरों में भारी असंतोष है और इसे आर्थिक शोषण करार दिया गया है।
श्रम अधीक्षक कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता
दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को इस मामले को लेकर श्रम अधीक्षक जमशेदपुर के कार्यालय में एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई।
वार्ता में जमशेदपुर मजदूर यूनियन की ओर से
धनंजय शुक्ला,
यूनियन महासचिव अंबुज कुमार ठाकुर,
जबकि प्रबंधन पक्ष से
स्वप्न मुखर्जी (राजा) उपस्थित रहे।
श्रम अधीक्षक ने मेसर्स टाटा ब्लू स्कोप स्टील प्रबंधन को निर्देशित किया कि वे 30 अक्टूबर 2025 को होने वाली अगली बैठक में उपस्थित होकर यह स्पष्ट करें कि मजदूरी में कटौती और सिंगल दर भुगतान की वजह क्या है।



