By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
    February 27, 2026
    सुरभि के हास्य कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे चर्चित गीतकार संतोष आनंद
    February 24, 2026
    सूर्य धाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना व शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा
    February 24, 2026
    श्रीराम मंदिर स्थापना की छठी वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चार दिवसीय महाअनुष्ठान
    February 22, 2026
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सूर्य धाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना व शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Cultural > सूर्य धाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना व शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा
CulturalJamshedpurJharkhandधर्म-उत्सव

सूर्य धाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना व शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा

admin
Last updated: February 24, 2026 3:33 pm
admin
Published: February 24, 2026
Share
SHARE

बागुनहातु डोंगा घाट से बुधवार सुबह 7 बजे होगी शुरुआत, हजारों महिलाएं होंगी शामिल
जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में गरुड़ स्तंभ स्थापना, श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा तथा भगवान श्रीराम मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ बुधवार को भव्य मंगल कलश यात्रा से होगा। यह आयोजन सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कलश यात्रा की शुरुआत बागुनहातु स्थित डोंगा घाट से प्रातः 7 बजे होगी, जहां से श्रद्धालु जल लेकर सूर्यधाम पहुंचेंगे। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
डीजे, बैंड-बाजा और झांकियों से भक्तिमय माहौल
सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा में हजारों की संख्या में माता-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। यात्रा के दौरान बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत और धार्मिक नारों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
यात्रा के आगे-आगे स्वच्छ एवं निर्मल जल का टैंकर चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से मार्ग में जल का छिड़काव किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जेएनएसी और समिति ने मिलकर की घाट की सफाई
कलश यात्रा के मद्देनजर बागुनहातु डोंगा घाट की साफ-सफाई का कार्य जेएनएसी और सूर्य मंदिर समिति द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
समिति की ओर से हजारों की संख्या में कलश मंगाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों की निगरानी खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, जीवन साहू सहित अन्य सदस्य कर रहे हैं।
रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सूर्यधाम
भगवान श्रीराम मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सूर्यधाम परिसर को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। संध्या समय पूरा परिसर दिव्य और आलौकिक आभा से जगमगा उठता है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सूर्य मंदिर समिति ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

620 ग्रामीण महिला नेतृत्वकर्ताओं को मिला दिशा दीक्षांत समारोह में सम्मान
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, छोटी दीपावली पर उमड़ा श्रद्धा का सागर
सूर्यधाम में दीपों की अलौकिक रौशनी, 11 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया, रघुवर दास हुए शामिल
सबूज संघ की 60वीं काली पूजा का उद्घाटन 19 अक्टूबर को सरयू राय और सांसद विद्युत महतो करेंगे
साकची, जमशेदपुर में EMEDIX Smart Pharmacy का भव्य शुभारंभ
TAGGED:Bagunhatu Donga Ghat newsGarud Stambh स्थापनाJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur religious eventJharkhandJharkhand newsShivling Pran Pratishtha JamshedpurSurya Dham Sidhgora Kalash Yatra
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jamshedpurधर्म-उत्सव

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में बने पांच अस्थायी छठ घाट

admin
admin
October 24, 2025
बाल मेला की टीम तीन शिफ्टों में संभालेगी ट्रैफिक व्यवस्था
टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन के कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस, अधिकतम ₹48626 तक
टेल्को थाना क्षेत्र के पूजा और शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर बनी रूपरेखा
टिस्को मिल्स कोऑपरेटिव सोसाइटी की वार्षिक आम सभा में महत्वपूर्ण निर्णय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?