पंडित राधाकांत उपाध्याय का 85 वर्ष की आयु में निधन
जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय के पिता पंडित राधाकांत उपाध्याय का आज निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उन्होंने आज शाम 7 बजे टीएमएच (टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) के सीसीयू में अंतिम सांस ली।
सामाजिक क्षेत्र में रहा उल्लेखनीय योगदान
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, गोविंदपुर के थे संस्थापक
स्वर्गीय पंडित राधाकांत उपाध्याय समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, गोविंदपुर के संस्थापक थे और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
अंतिम यात्रा कल प्रातः भुइयांडीह बर्निंग घाट में होगा अंतिम संस्कार
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडित राधाकांत उपाध्याय की अंतिम यात्रा कल प्रातः 11 बजे उनके गोविंदपुर स्थित आवास से निकलेगी, जो भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




