शहरी क्षेत्र के सभी DSP, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी बैठक में शामिल

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, पु0नि0 (पुलिस निरीक्षक) और थाना प्रभारियों की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए और स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
तीन मुख्य बिंदुओं पर जारी किए गए विशेष निर्देश
SSP ने बैठक में तीन बिंदुओं पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करने को कहा—
- मादक पदार्थ तस्करी पर रोक
ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्देश
युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु सतत अभियान चलाने पर जोर
- अवैध हथियार की बरामदगी
विशेष अभियान चलाकर अवैध हथियारों की बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा गया
आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश
- लंबे समय से लंबित कांडों का निष्पादन
वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने का आदेश
सभी थाना प्रभारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया

निरंतर समीक्षा करेगा पुलिस मुख्यालय
SSP ने स्पष्ट किया कि इन तीनों बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की लगातार समीक्षा अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जाएगी।
इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए—
अन्य निर्देश
वारंट और कुर्की का शीघ्र निष्पादन
पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन कार्य में तेजी
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति
Citizen Portal, JOFS, CCTNS पर अपडेट और तकनीकी प्रक्रियाओं में सुधार





