महासचिव पद पर पुनीत कांवटिया की धमाकेदार जीत, टीम संकल्प का सूपड़ा साफ
जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस बार भी केडिया-कांवटिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमाया और एक बार फिर “क्लीन स्वीप” जीत दर्ज की।
कुल 11 पदों में से 7 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि शेष 4 पदों पर कड़ी टक्कर के बीच मतदान कराया गया।


मतदान प्रक्रिया में दिखा उत्साह, 2059 में से 2073 वोट डाले गए
इस बार रिकॉर्डतोड़ वोटिंग देखी गई। कुल 2059 पंजीकृत मतदाताओं में से:
1125 ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से मतदान किया
948 मतदाताओं ने ऑफलाइन वोटिंग में हिस्सा लिया
मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी पुष्टि चुनाव अधिकारियों ने की।
🏆 विजयी प्रत्याशियों की सूची:
✅ मानद महासचिव – पुनीत कांवटिया (विरोधी सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना को पराजित किया)
✅ उपाध्यक्ष (उद्योग) – हर्ष अग्रवाल
✅ सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) – भरत मकानी
✅ सचिव (पीआरडब्ल्यू) – सुरेश शर्मा लिप्पू
इसके अलावा कार्यसमिति के 30 पदों पर भी केडिया-कांवटिया टीम के सभी उम्मीदवार विजयी हुए। कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे।
टीम संकल्प को करारी शिकस्त, तीसरी बार हारी
विपक्षी टीम संकल्प का एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका। यह लगातार तीसरी बार है जब टीम केडिया-कांवटिया ने विरोधी टीम को करारी शिकस्त दी है। पिछली बार सोथालिया टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था और इस बार भी ऐसा ही हुआ।
महासचिव पद की लड़ाई में:
पुनीत कांवटिया को मिले – 899 वोट
सोथालिया को मिले – 719 वोट
जीत का अंतर – 180 वोट



