जमशेदपुर : टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्योतिर्मय दास और रोशनी क्लब के सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

झंडा फहराया और विद्यालय पत्रिका का विमोचन
मुख्य अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही विद्यालय पत्रिका का विमोचन किया और छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम
कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति रंगारंग कार्यक्रम और ड्रिल प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इसके अलावा, प्रचार्या श्रीमती सुमिता डे ने इस वर्ष के थीम ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
अन्य उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, उप-प्राचार्या, रोशनी क्लब के सदस्यगण और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों की भागीदारी ने इसे और भी यादगार बना दिया।





