सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान और प्रेरक संदेशों के साथ भावुक विदाई
जमशेदपुर : टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे, उप-प्राचार्या महोदया एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जीवन में अनुशासन और निरंतरता अपनाने का संदेश
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त नैतिक मूल्य, अनुशासन और निरंतरता ही जीवन में सफलता की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने महान नेता नेल्सन मंडेला के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा—
“महत्वपूर्ण यह नहीं कि आप कितनी बार गिरते हैं, बल्कि यह है कि आप गिरकर कितनी जल्दी उठते हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और चुनौतियों को अवसर में बदलने का आह्वान किया।
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
समारोह के अंत में शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
श्रेयांश मिश्रा को मिस्टर शिक्षा निकेतन
हिना फिरदौस को मिस शिक्षा निकेतन घोषित किया गया।
वहीं प्रेम शंकर प्रसाद एवं अवनित कौर को स्टार ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम भावुक क्षणों और शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

बसंत पंचमी पर हुई सरस्वती पूजा
शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रांगण में पूरे हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनाई गई। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सभी ने देवी सरस्वती मां को पुष्प अर्पित किए। शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना गाए गए। इसके उपरांत सभी के बीच प्रसाद को बांटा गया। विद्यालय प्रांगण में वार्षिक संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, प्राचार्या सुमिता डे एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं बच्चे भी उपस्थित थे।






