By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: Jharkhand Ex CM Shibu Soren passes away : नहीं रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jharkhand > Jharkhand Ex CM Shibu Soren passes away : नहीं रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक
Jharkhand

Jharkhand Ex CM Shibu Soren passes away : नहीं रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थे बीमार

admin
Last updated: August 4, 2025 2:18 pm
admin
Published: August 4, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/रांची : झारखंड की राजनीति के एक युग का आज अंत हो गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

Contents
सुबह 8:56 बजे हुआ निधन, अस्पताल ने की पुष्टिझारखंड में तीन दिन का राजकीय शोकदेशभर से श्रद्धांजलियां‘दिशोम गुरु’ का संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफरबेटे हेमंत सोरेन ने दी जानकारी, बोले: “आज मैं शून्य हो गया हूं…”

सुबह 8:56 बजे हुआ निधन, अस्पताल ने की पुष्टि

सर गंगा राम अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि शिबू सोरेन को सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया गया। पिछले डेढ़ महीने से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। किडनी फेल्योर और स्ट्रोक के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही विधानसभा का मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।राज्यभर में सरकारी संस्थानों पर झंडे झुका दिए गए हैं और सभी आधिकारिक समारोह रद्द कर दिए गए हैं।

देशभर से श्रद्धांजलियां

शिबू सोरेन के निधन पर देशभर के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, पूर्व मंत्री सरयू राय, बन्ना गुप्ता, बेरमो विधायक अनूप सिंह, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी समेत अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने ‘दिशोम गुरु’ को श्रद्धांजलि दी है।

‘दिशोम गुरु’ का संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर

शिबू सोरेन, जिन्हें लोग ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जानते थे, आदिवासी समाज की आवाज और झारखंड की आत्मा के प्रतीक रहे।उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैनर तले अलग राज्य की लड़ाई लड़ी और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी बने।उनका जीवन आदिवासी अधिकार, सामाजिक न्याय और संघर्ष की मिसाल रहा।

बेटे हेमंत सोरेन ने दी जानकारी, बोले: “आज मैं शून्य हो गया हूं…”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो इस समय दिल्ली में मौजूद हैं, ने अपने पिता के निधन की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दी।उन्होंने भावुक पोस्ट में लिखा:> “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं …”

सूबेदार प्रणय कुमार शर्मा पंचतत्व में विलीन, सेना और शहर ने नम आंखों से दी सलामी
और बोलते बोलते रो पड़ी पूर्वी सिंहभूम की विधायक पूर्णिमा साहू
jamshedpur independence day celebration : पूर्वी सिंहभूम जिला ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाया गौरवमयी उत्सव, उपायुक्त ने किया झंडोतोलन
कदमा में जनसुविधाओं की निगरानी के लिए सरयू राय ने गठित की कमेटी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छोटा गोविंदपुर में भव्य भक्ति संध्या और जागरण का आयोजन
TAGGED:Dishom Guru diesHemant Soren father deathJharkhandJharkhand former CM passes awayJharkhand newsShibu Soren deathShibu Soren kidney failurestate mourning Jharkhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CulturalJamshedpurJharkhandधर्म-उत्सव

गोविंदपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोलू राजा ने लिया माँ काली का आशीर्वाद

admin
admin
October 25, 2025
सरयू राय ने रांची में उठाई आवाज़ कहा, धालभूम के सिविल एसडीओ की पदस्थापना तुरंत करें”
‘अन्विति’ की चित्रकला कार्यशाला बनी सृजन का संगम
जुगसलाई में बड़ी चोरी : सीए प्रवीण गोयल के फ्लैट से 18–20 लाख के जेवरात गायब
ग्रेजुएट कॉलेज में रंगों और उल्लास के साथ मनाया गया होली-मिलन समारोह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?