जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को छोटा गोविंदपुर में सतीश सिंह, कामेश्वर पांडे एवं उनकी टीम की ओर से छठ व्रतधारियों के लिए 571 सूप और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य लगातार पांच वर्षों से किया जा रहा है, जो स्थानीय स्तर पर जनसेवा की एक प्रेरक परंपरा बन गई है।
571 व्रतधारियों तक पहुंची सूप व सामग्री
कार्यक्रम के दौरान 571 जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच सूप और अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
सेवा के इस कार्य में स्थानीय युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह,
साथ ही जयकुमार सिंह, कामेश्वर पांडे, मुन्ना मेडिकल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को सूप और सामग्री प्रदान की तथा उनके मंगलमय व्रत की कामना की।



