दो दिन में दो बड़ी वारदातें, जनता में बढ़ा आक्रोश
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दो दिन में दो बड़ी लूट की घटनाएं — एक ज्वेलरी शॉप में डकैती और दूसरी 30 लाख रुपये की लूट — यह साफ दर्शाता है कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।

बिष्टुपुर जैसे सुरक्षित इलाके में लूट, पुलिस की भूमिका पर सवाल
सरयू राय ने तीखे लहजे में पूछा कि बिष्टुपुर जैसे पॉश और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस प्रकार की घटनाएं कैसे घट रहीं हैं? उन्होंने कहा कि “अगर ऐसी जगहों पर लूट हो रही है, तो आम इलाकों में लोगों की सुरक्षा का क्या भरोसा?” उन्होंने पुलिस के सूचना तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि “जो खुफिया सूत्रों पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, वे आखिर कर क्या रहे हैं? यदि पुलिस को समय रहते कोई इनपुट नहीं मिला, तो यह धन और व्यवस्था किस काम की?”
हेलमेट चेकिंग में व्यस्त पुलिस, अपराध पर नियंत्रण गायब
सरयू राय ने पुलिस की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “जितनी मेहनत पुलिस हेलमेट चेकिंग में कर रही है, उसका आधा भी अगर अपराध नियंत्रण में लगाती, तो आज ये वारदातें नहीं होतीं।” उन्होंने संबंधित थानों की निष्क्रियता की ओर इशारा करते हुए कहा कि “अगर थानों की पुलिस सक्रिय होती, तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।”
व्यापारी साकेत से 30 लाख की लूट
ज्ञात हो कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप व्यवसाय साकेत कुमार अग्रवाल से अज्ञात अपराधियों के द्वारा 30 लाख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया जिसमें अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पहले मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया और भागने के क्रम में फायरिंग भी की।
साकेत कुमार अग्रवाल अपने घर से बैंक 30 लाख रुपए जमा करने के लिए जा रहे थे इसी बीच बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने साकेत कुमार का रास्ता रोका और फिर साकेत के आंख में मिर्ची पाउडर छिट कर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए जहां भगाने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है जहां इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पीड़ित के बयान पर मामले की जांच में जुट गई है जहां अपराधी स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए पीड़ित के हालात देखकर प्रतीत होता है कि उन्होंने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया होगा वहीं पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी। एक दिन पूर्व सोनारी में वर्धमान ज्वेलर्स में डकैती की गई उल्टी, जिससे माहौल पूरा गरम है।



