By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: बाल मेले की हुई समीक्षा : सरयू राय बोले— बच्चों का बजट बच्चों पर ही खर्च हो
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > बाल मेले की हुई समीक्षा : सरयू राय बोले— बच्चों का बजट बच्चों पर ही खर्च हो
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSociety

बाल मेले की हुई समीक्षा : सरयू राय बोले— बच्चों का बजट बच्चों पर ही खर्च हो

admin
Last updated: November 24, 2025 2:58 pm
admin
Published: November 24, 2025
Share
SHARE

बाल मेला समीक्षा बैठक में आया कई अहम सुझाव

Contents
बच्चों के लिए स्टॉल लगाने का सुझावसरयू राय : “बाल मेला सफल, लेकिन कुछ सुधार जरूरी”बच्चों के मनोरंजन और स्वास्थ्य पर होगा विशेष फोकसजच्चा-बच्चा स्वास्थ्य को लेकर चिंताबाल अधिकार संरक्षण पर जोर“मेला सेवा का रूप हो, तभी सफल होगा”सम्मानित किए गए प्रतिभागियों की सूची

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने 14 से 20 नवंबर तक आयोजित चतुर्थ बाल मेला की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संचालन समिति के सदस्यों और आयोजकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बच्चों के लिए स्टॉल लगाने का सुझाव

समीक्षा के दौरान यह सुझाव प्रमुख रूप से सामने आया कि मेले में बच्चों के लिए विशेष स्टॉल होने चाहिए, जहां वे खेल-सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीद सकें। तय किया गया कि आगामी बाल मेलों में बच्चों के स्टॉल को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरयू राय : “बाल मेला सफल, लेकिन कुछ सुधार जरूरी”

अध्यक्षीय संबोधन में सरयू राय ने कहा कि बाल मेला लोगों की मेहनत से सफल रहा, लेकिन कुछ कमियां भी रहीं जिन पर गंभीरता से काम किया जाएगा।

बाल बजट दोगुना होना स्वागतयोग्य, पर खर्च सही मद में हो

उन्होंने याद दिलाया कि मेले के उद्घाटन के दिन राज्य के वित्त मंत्री ने बाल बजट को दोगुना करने की घोषणा की थी। राय ने इसे सराहनीय बताया, लेकिन चेतावनी दी—

“बच्चों के लिए जो बजट मिलता है, वह बच्चों पर ही खर्च होना चाहिए। धनराशि को अन्य मदों में न खर्च किया जाए। यदि बजट सही तरह से उपयोग होगा तो बदलाव अवश्य दिखेगा।”

बच्चों के मनोरंजन और स्वास्थ्य पर होगा विशेष फोकस

झूले व मनोरंजन के साधनों की संख्या बढ़ाने की मांग

राय ने कहा कि अगले बाल मेलों में बच्चों के लिए पर्याप्त झूले और मनोरंजन के साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे खुलकर आनंद ले सकें।

जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य को लेकर चिंता

उन्होंने कहा कि बाल मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर जागरूकता का मंच भी है।

“गर्भस्थ शिशु तभी स्वस्थ होगा जब मां को पौष्टिक आहार मिलेगा। कुपोषित बचपन से मजबूत जवानी नहीं बन सकती।”

कुपोषण, शिक्षा और बाल अधिकार—सरयू राय का व्यापक एजेंडा

राय ने कहा कि समाज के सभी बच्चों तक पौष्टिक आहार और शिक्षा की सुविधा पहुंचनी चाहिए।

“जो बच्चे किसी कारण से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, हमें उनकी मदद करनी ही होगी।”

उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपना योगदान दें ताकि सरकारी अंशदान का वास्तविक प्रभाव दिखाई दे।

बाल अधिकार संरक्षण पर जोर

श्री राय ने कहा कि बाल अधिकारों का उल्लंघन अक्सर आसपास होता रहता है और अब मूकदर्शक बने रहने का समय नहीं है। सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

“मेला सेवा का रूप हो, तभी सफल होगा”

श्री राय ने कहा कि मेला केवल आयोजन नहीं बल्कि सेवा भाव से जुड़ा कार्य है।

“हमें संस्कारवान व मेधावी युवाओं को जोड़ना होगा। यह पीढ़ियों का काम है, लेकिन सकारात्मक प्रयास संख्या बल बढ़ा देगा।”

इस अवसर पर बाल मेला के सह-संयोजक आशुतोष राय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सम्मानित किए गए प्रतिभागियों की सूची

बैठक में बाल मेला संचालन से जुड़े निम्नलिखित सदस्यों को सम्मानित किया गया—
गोविंद दोदराजका, शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, मंजू सिंह, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, शिव पूजन सिंह, हरेराम सिंह, नीरज सिंह, अनिकेत सावरकर, मार्शल मुर्मू, सुशील खड़का, अभय सिंह उज्जैन, शैलेन्द्र सिंह, प्रसेनजीत तिवारी, चितरंजन वर्मा, हरेन्द्र पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह मस्तान, अजय श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद सिन्हा, श्रीमन त्रिगुण, सुर रंजन राय, ललन द्विवेदी, पप्पू सिंह, प्रशांत पोद्दार, भीम सिंह, संजय तिवारी, बजरंगी पाण्डेय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, फातिमा शाहीन, चुन्नु भूमिज, तारक मुखर्जी, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार सिंह, अशोक चौहान, अमित शर्मा, ब्रजेश सिंह मुन्ना, रवि शंकर सिंह, शंकर रेड्डी, कविता परमार, नीरू सिंह, उषा यादव, सुशीला शर्मा, रवि ठाकुर, अनुज चौधरी, राकेश सिंह, टीटू दास, अजय श्रीवास्तव, माणिक सिंह, वंदे शंकर सिंह, अनिल राय, राकेश पाण्डेय, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरेराम सिंह, एम. चन्द्रशेखर राव, दुर्गा राव, भास्कर मुखी, नीरज सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, ममता सिंह, विजय राव, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय कुमार सिंह, आकाश साह, विकास साहनी, जीतेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, भरत पाण्डेय, राजेश कुमार, विजय सिंह, विनोद सिंह-सोनारी, विनोद सिंह-मानगो, दीपक गौड़, मृत्यंजय शर्मा, विनीत कुमार, विकास रजक, दिनेश कुमार सिंह, भागवत मुखर्जी, अजीत कुमार, बबलू कुमार, शमसाद खान, अर्जुन यादव, शंकर कर्मकार, विनोद राय, राकेश कुमार, शत्रुघ्न गिरी, मनोज सिंह (गरमनाला), सत्येन्द्र सिंह, मनोरंजन सिन्हा आदि।

पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने पकड़ी रफ्तार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया
जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा का तीखा प्रहार, हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन
M/s विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों की सुनवाई, ओवरटाइम और प्रवेश रोकने पर श्रम विभाग ने मांगी रिपोर्ट
TAGGED:Child BudgetChild Fair ReviewChild RightsJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsJharkhand PoliticsNutritionSaryu RaiWelfare Programs
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

कल से गोविंदपुर में फिर शुरू होगी नियमित जलापूर्ति, 23 महीने के बकाया भुगतान पर बनी सहमति

admin
admin
November 1, 2025
एमजीएम थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा—चार आरोपी गिरफ्तार, 15–16 लाख की ज्वेलरी बरामद
टेल्को में वाहन चेकिंग के दौरान महिला घायल, स्थानीय लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन
कीताडीह में भाजयुमो ने जरूरतमंद व्रतधारियों को बांटे सूप व फल, छठ पर्व पर दिखी श्रद्धा और खुशी
केरला पब्लिक स्कूल कदमा में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य समारोह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?