By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सरयू राय ने डीसी लाउंज मामले में एसएसपी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Crime > सरयू राय ने डीसी लाउंज मामले में एसएसपी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल
CrimeJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)

सरयू राय ने डीसी लाउंज मामले में एसएसपी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल

admin
Last updated: October 18, 2025 5:51 pm
admin
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

रात 11:30 बजे बिष्टुपुर थाना प्रभारी साकची डीसी लाउंज क्यों पहुंचे? सरयू राय ने एसएसपी से मांगा जवाब

Contents
विधायक सरयू राय ने उठाए ये बड़े सवालगोपाल पाण्डेय की संदिग्ध भूमिकामोटरसाइकिलें क्यों लौटाई गईं?क्या तोड़फोड़ के सबूत मिटाने पहुंचे थे पुलिस अधिकारी?सीसीटीवी फुटेज में दिखे 30-40 युवकपुलिस की उपलब्धि पर भी उठाए सवालविधायक ने SSP से आग्रह किया है कि

बिष्टुपुर थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी गोपाल पाण्डेय की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच पर संदेह

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने डीसी लाउंज में बिष्टुपुर और साकची में हुई तोड़फोड़ को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक विस्तृत पत्र लिखकर बिष्टुपुर थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी गोपाल पाण्डेय की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

विधायक सरयू राय ने उठाए ये बड़े सवाल

विधायक ने जानना चाहा है कि रात करीब 11.30 बजे बिष्टुपुर थाना प्रभारी किस आदेश के तहत साकची थाना क्षेत्र के डीसी लाउंज पहुँचे, जहां कुछ घंटे पहले ही रामदास भट्टा से आए युवकों ने घातक हथियारों (इंजेक्शन सिरिंज) से हमला किया था।

सवाल यह भी उठाया गया कि क्या बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाने से पहले साकची थाना प्रभारी से अनुमति ली थी?

गोपाल पाण्डेय की संदिग्ध भूमिका

सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि बिष्टुपुर के पुलिस पदाधिकारी गोपाल पाण्डेय असामान्य रूप से सक्रिय दिखे और उन्होंने एक ट्यूशन टीचर के घर में छिपे युवक को निकालकर अपने साथ ले गए। विधायक ने पूछा कि वह युवक कौन था और उसे किस हैसियत में पुलिस अधिकारी साथ ले गए?

मोटरसाइकिलें क्यों लौटाई गईं?

शाम 6.30 बजे की हिंसा के बाद हमलावरों की 5 मोटरसाइकिलें डीसी लाउंज, साकची के बाहर छूट गई थीं। सरयू राय के अनुसार, ये वाहन जब्त करने और जांच हेतु साकची थाना को सौंपने की बजाय, बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने हमलावर युवकों को बुलाकर उन्हें बाइकें सौंप दीं। विधायक ने इसे आपराधिक कृत्य करार दिया।

क्या तोड़फोड़ के सबूत मिटाने पहुंचे थे पुलिस अधिकारी?

पत्र में सरयू राय ने संदेह जताया है कि बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़, साकची की घटना की प्रतिक्रिया थी। उन्होंने पूछा कि क्या पुलिस अधिकारी जानबूझकर घटनास्थल पर सबूत मिटाने और आरोपियों की मदद के लिए गए थे? उन्होंने इसे निष्पक्ष जांच के लिए गंभीर बाधा बताया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे 30-40 युवक

विधायक के अनुसार, उनके पास 13 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे की घटना के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, जिनमें 30-40 युवक “RD भट्टा” लिखी स्पोर्ट्स जर्सी में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में वह शिक्षिका भी दिखती हैं, जिनके घर पर बाद में आरोपी छिपा था।

पुलिस की उपलब्धि पर भी उठाए सवाल

सरयू राय ने सवाल किया कि नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई प्रेस वार्ता में जो जानकारी दी गई, वह अधूरी और गुमराह करने वाली लगती है। उन्होंने कहा कि एसआईटी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी और हथौड़े की बरामदगी को पुलिस अपनी उपलब्धि मान रही है, लेकिन असल तथ्य इससे कहीं बड़े हैं।

एसएसपी से की ये मांग

विधायक ने SSP से आग्रह किया है कि

बिष्टुपुर थाना प्रभारी और गोपाल पाण्डेय से स्पष्टीकरण लिया जाए

उनके आचरण की आंतरिक जांच हो

मामले को हल हुआ मानना जल्दबाजी होगी

रामदास भट्टा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बिगड़ सकती है, यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई

रेड क्रॉस भवन के सखी वन स्टॉप सेंटर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के अभाव पर जताई चिंता
जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सीतारामडेरा श्मशान घाट के पास डेढ़ दर्जन दुकानें हटाई गईं
चतुर्थ बाल मेला 2025
टाटा मोटर्स यूनियन विवाद : आरके सिंह के बचाव में उतरे संजय सिंह हितैषी
श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 जनवरी को श्री दुर्गा सप्तशती व सुंदरकांड का संपूर्ण पाठ
TAGGED:Bistupur police controversyGopal Pandey police roleJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur violenceJharkhandJharkhand MLA letter SSPJharkhand newsJharkhand police misconductRamdas Bhatta DC Lounge newsSakchi incidentSaryu Rai CCTV evidenceSaryu Rai DC Lounge letterSSP Jamshedpur probe
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurUnion

टाटा स्टील सीईओ टी.वी. नरेंद्रन बोले: “स्टील उद्योग का भविष्य AI, सतत विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में निहित”

admin
admin
August 26, 2025
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए जाएंगे 4-5 प्रवेश-निकास द्वार
मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
मानगो में नाला खुदाई में पाइपलाइन फटी, 5 हजार घरों में पेयजलापूर्ति ठप
आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ में अनियमितताएँ: पंचायत समिति ने सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?