By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: पेसा नियमावली पर राजनीति अनुचित : सरयू राय
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > पेसा नियमावली पर राजनीति अनुचित : सरयू राय
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandPolitics

पेसा नियमावली पर राजनीति अनुचित : सरयू राय

admin
Last updated: January 2, 2026 5:13 pm
admin
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

नियमावली सार्वजनिक हो, तभी दूर होगा असमंजस
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पेसा (PESA) नियमावली को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली जैसे गंभीर और संवैधानिक विषय को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जो संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है।
यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि सरकार और विपक्ष—दोनों पक्षों की ओर से आ रही प्रतिक्रियाएं राजनीति से प्रेरित प्रतीत होती हैं, जबकि यह विषय गहन संवैधानिक विमर्श का है।

वर्षों बाद बनी नियमावली, यह सकारात्मक पहल
अब केवल संवैधानिक कसौटी पर परख जरूरी
सरयू राय ने कहा कि पेसा अधिनियम पारित होने के कई वर्षों बाद तक नियमावली नहीं बन पाने के कारण राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
उन्होंने कहा, “वर्तमान सरकार द्वारा पेसा नियमावली बनाए जाने से यह असमंजस समाप्त हुआ है। अब आवश्यकता केवल इस बात की है कि यह देखा जाए कि नियमावली संविधान और कानून की भावना के अनुरूप है या नहीं।”

कमी हो तो संशोधन संभव: सरयू राय
आलोचना के बजाय वैधानिक सुझाव दें
विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने अपने विवेक से पेसा नियमावली बनाई है। यदि इसमें कोई कमी है या यह संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं है, तो संशोधन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नियमावली की कमियों को रेखांकित कर सरकार के संज्ञान में लाया जाना चाहिए, ताकि आवश्यक संशोधन संभव हो सकें।

पेसा का उद्देश्य: अधिसूचित क्षेत्रों में प्रभावी पंचायती राज
स्वशासन और सुशासन को मजबूत करना लक्ष्य
सरयू राय ने कहा कि पेसा नियमावली का मूल उद्देश्य अधिसूचित (अनुसूचित) क्षेत्रों में पंचायती राज व्यवस्था को वहां की सामाजिक और प्रशासनिक विशेषताओं के अनुरूप लागू करना है।
यह प्रावधान भारत के संविधान में निहित है, जिसके आधार पर केंद्र और राज्य सरकारों ने पेसा अधिनियम पारित किया है।
उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्रों में पंचायती राज के प्रावधान स्थानीय प्रशासनिक ढांचे के अनुरूप होने चाहिए—यही पेसा कानून और उसकी नियमावली की आत्मा है।

नियमावली सार्वजनिक हो, तभी सार्थक विमर्श संभव
राजनीतिक समर्थन या विरोध से नहीं सुलझेगा मामला
सरयू राय ने सरकार से आग्रह किया कि पेसा नियमावली को सार्वजनिक किया जाए।
उन्होंने कहा, “जिन लोगों को इसमें कमियां दिखाई देती हैं, वे उन्हें चिन्हित करें। तभी नियमावली को संविधान और कानून की भावना के अनुरूप बेहतर बनाया जा सकेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नियमावली में संशोधन की गुंजाइश हमेशा रहती है। पेसा नियमावली की समीक्षा सरकार के भीतर, न्यायपालिका के समक्ष और विधानसभा की प्रासंगिक समिति के माध्यम से की जा सकती है। ये सभी वैधानिक मार्ग हैं।

जमशेदपुर में लोकआस्था का उत्सव श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
मानगो नगर निगम चुनाव: भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता
SSP ने की मासिक अपराध गोष्ठी, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियार और लंबित मामलों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 140वां स्थापना दिवस
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsJharkhand PESA Rules NewsPanchayati Raj Scheduled AreasPESA controversyPESA Rules JharkhandSaryu Rai statement
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsLabourSocietyUnion

टिस्को कोऑपरेटिव सोसायटी की 91वीं AGM में बड़ा ऐलान, 16.50% लाभांश और ₹8.5 लाख ऋण सीमा तय

admin
admin
September 6, 2025
टाटा मोटर्स: पवन कुमार को मिला मैन ऑफ द ईयर अवार्ड, यूनियन ने किया सम्मानित
दिनदहाड़े चोरी से दहला गोलमुरी: कारोबारी के फ्लैट से 10 लाख की चोरी
गोविंदपुर में इस बार रावण दहन होगा खास, 35 फीट का पुतला और डिजिटल आतिशबाजी बनेगी आकर्षण का केंद्र
जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता — रिंकू सेठ गिरोह के चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?