मानगो में पानी की समस्या का हुआ समाधान
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय ने शुक्रवार को ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित इंटकवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां 350 हॉर्सपावर क्षमता वाले मोटर पंप की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में था। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह मोटर शुक्रवार देर शाम से चालू हो जाएगा।
मोटर पंप से जुड़े काम का जायजा लिया
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नया पंप चालू होते ही मानगो क्षेत्र में जल आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।
एसडीओ ने विधायक को बताया कि मोटर पंप का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब कोई बिजली शटडाउन नहीं लिया जाएगा, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
इंटकवेल के पीछे जमा बालू हटाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान श्री राय ने इंटकवेल के पीछे लंबे समय से जमा बालू को हटाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बालू की सफाई का काम शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
यदि सब कुछ योजना अनुसार चला तो शाम तक मोटर पूरी क्षमता से चालू हो जाएगा।
उपस्थित रहे कई स्थानीय प्रतिनिधि
निरीक्षण के समय विधायक सरयू राय के साथ
मुन्ना सिंह
पिंटू सिंह
संतोष भगत
शाही जी
भोला पांडेय
भी उपस्थित थे।



