डिमना रोड से विकास को मिला नया आयाम
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कुल ₹12,38,60,952 की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम डिमना रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया।


विधायक सरयू राय का संकल्प: पुल के उस पार भी होगा ‘बिष्टुपुर’ जैसा विकास
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा:
“मेरा सपना है कि जिस प्रकार बिष्टुपुर और सोनारी जैसे इलाकों का विकास हुआ है, उसी प्रकार पुल के उस पार के इलाकों — विशेषकर मानगो — का भी विकास हो। लेकिन इसके लिए सिर्फ योजना नहीं, संकल्प भी जरूरी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर विकास का संकल्प लें, तो कोई भी इलाका पिछड़ा नहीं रह सकता। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय मानगो में पानी और बिजली की जबरदस्त समस्या थी, लेकिन आज वहां दो-दो पावर ग्रिड से बिजली सप्लाई हो रही है। कई पानी टंकियां बनाई गईं, जिससे जल संकट लगभग समाप्त हो गया है।


कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख लोग
इस उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में अनेक गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें
सांसद प्रतिनिधि: संजीव कुमार
मानगो नगर निगम उपायुक्त: कृष्ण कुमार
सहायक नगर आयुक्त: आकिब जावेद
अभियंता वर्ग: मयंक मिश्रा, संतोष कुमार, सुबोध दास
अन्य प्रमुख लोग: जलालुद्दीन अंसारी, विपिन कुमार, अमृता मिश्रा, महुआ चक्रवर्ती, छोटन मिश्रा, निसार अहमद, राजू प्रजापति, सीमा शर्मा, ममता ठाकुर आदि शामिल थे।

योजनाओं का ब्योरा:
मद राशि कार्य
नगर विकास विभाग ₹1,55,75,900 उद्घाटन कार्य
15वां वित्त आयोग ₹7,84,06,752 उद्घाटन कार्य
नगर विकास विभाग ₹2,98,78,300 शिलान्यास कार्य



