By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जिस सरकार में बन्ना मंत्री थे, उसी सरकार ने कचरा गिराने पर रोक लगाई : सरयू राय
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Congress > जिस सरकार में बन्ना मंत्री थे, उसी सरकार ने कचरा गिराने पर रोक लगाई : सरयू राय
CongressJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSociety

जिस सरकार में बन्ना मंत्री थे, उसी सरकार ने कचरा गिराने पर रोक लगाई : सरयू राय

admin
Last updated: February 4, 2026 10:38 am
admin
Published: February 4, 2026
Share
SHARE

मानगो में गंदगी के आरोपों पर सरयू राय का तीखा पलटवार
जमशेदपुर
: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो में कचरा व्यवस्था को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जिस सरकार में बन्ना गुप्ता मंत्री थे, उसी सरकार ने सोनारी में नदी किनारे कचरा गिराने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद आज वही लोग दूसरों पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।”
सरयू राय का पलटवार
कम अक़्ल को सलाह देने के बदले दो पैसा दे देना बेहतर होता है!
मोहल्लों और गलियों में कचरा जमने के लिए असल दोषी कौन है, बन्ना बताएं
ग़लतबयानी के अल्पज्ञान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगें बन्ना गुप्ता
मेयर पति बनने के ख़्वाब में ग़लतबयानी: सरयू राय
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप
जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि किसी “अधकचरे लेकिन उर्वर मस्तिष्क” ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को यह सलाह दे दी कि सोनारी के मरीन ड्राइव से सटे भूखंड पर मानगो का कचरा डंप होना सरयू राय की वजह से रुका, और इसी कारण मानगो की गलियों में गंदगी फैल रही है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मेयर पति बनने के ख़्वाब में डूबे बन्ना गुप्ता ने बिना सोचे-समझे इस ग़लत सलाह को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोर-शोर से परोस दिया।”
क्या है पूरा मामला: एनजीटी के आदेश से रुका था कचरा डंप
सोनारी में कचरे का पहाड़ और प्रदूषण बना था गंभीर समस्या
सरयू राय ने स्पष्ट किया कि सच्चाई यह है कि मानगो नगर निगम और जेएनएसी का कचरा लंबे समय तक सोनारी मरीन ड्राइव के पास टाटा स्टील के खाली भूखंड पर फेंका जा रहा था। वहां कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया था और उसमें आग लगने से पूरे सोनारी क्षेत्र में भीषण प्रदूषण फैल गया था।
स्थानीय नागरिकों ने जमशेदपुर से लेकर रांची तक अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक के.एस. उपाध्याय ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में मुकदमा दायर किया

एनजीटी की फटकार और आदेश

सरकार को कचरा हटाने और डंप बंद करने का निर्देश
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय ने एनजीटी में सोनारी के नागरिकों का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद एनजीटी ने कड़ी फटकार लगाते हुए आदेश दिया कि—
उक्त स्थान पर कचरा गिराना तुरंत बंद किया जाए
कचरे में लगी आग बुझाई जाए
वहां से पूरा कचरा हटाया जाए
उसी सरकार ने लगाई थी रोक, जिसमें बन्ना थे मंत्री
अब जिम्मेदारी से भाग क्यों रहे हैं?: सरयू राय
सरयू राय ने कहा कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, उस वक्त बन्ना गुप्ता उसी सरकार में मंत्री थे।
उसी सरकार ने वहां कचरा गिराने पर रोक लगाई, आग बुझाई और कई करोड़ रुपये का टेंडर निकालकर कचरा हटवाया।
उन्होंने सवाल उठाया—
“अगर उसी निर्णय के बाद मानगो की गलियों और मोहल्लों में कचरा जमा है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? सफाई ठेकेदार या प्रशासन? या फिर अब दूसरों पर दोष मढ़ना आसान रास्ता है?”
सार्वजनिक माफी की मांग, ग़लतबयानी के लिए जवाबदेही तय हो
सरयू राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बन्ना गुप्ता या तो सच बताएं कि मानगो में गंदगी के लिए कौन जिम्मेदार है,
या फिर ग़लतबयानी और अल्पज्ञान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

गोविंदपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय समिति ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
लोयोला स्कूल टेल्को में हुआ क्लब इंस्टॉलेशन समारोह, छात्रों ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ
जिला परिषद सदस्यों ने उप विकास आयुक्त को सौंपा विरोध ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम
मेगा लॉन्च: सरयू राय ने ₹1.96 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
परसुडीह चोरी कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
TAGGED:Banna GuptaJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsSaryu Rai
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CulturalEducationJamshedpurJD(U)Social ActivitiesSociety

बाल मेला 2025 की तैयारी शुरू — स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने किया भूमिपूजन

admin
admin
November 10, 2025
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू का नमन
टिस्को मिल्स कोऑपरेटिव सोसाइटी की वार्षिक आम सभा में महत्वपूर्ण निर्णय
झारखंड में बंद सहारा कार्यालयों को खोलने की मांग तेज, भाजपा के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन परिसर में श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और उत्साह का संगम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?