By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सरयू राय ने रांची में उठाई आवाज़ कहा, धालभूम के सिविल एसडीओ की पदस्थापना तुरंत करें”
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > सरयू राय ने रांची में उठाई आवाज़ कहा, धालभूम के सिविल एसडीओ की पदस्थापना तुरंत करें”
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

सरयू राय ने रांची में उठाई आवाज़ कहा, धालभूम के सिविल एसडीओ की पदस्थापना तुरंत करें”

admin
Last updated: November 26, 2025 7:20 am
admin
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

सिविल एसडीओ धालभूम की तुरंत पदस्थापना की मुख्यमंत्री से मांग

Contents
“80 से अधिक उप-समाहर्ता पदाधिकारी मुख्यालय में निष्क्रिय बैठे”जमशेदपुर में सिविल एसडीओ धालभूम का पद महीनों से खालीमुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग“प्रोन्नतियाँ रुकीं, अधिकारी न्याय पाने कोर्ट जा रहे”

रांची/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की शिथिलता के कारण राज्य की प्रशासनिक क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो रही है, और इसका सर्वाधिक खामियाजा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है।

जारी एक विस्तृत वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कई महत्वपूर्ण पद महीनों से रिक्त पड़े हैं, जिससे न केवल जनहित प्रभावित हो रहा है, बल्कि प्रशासनिक निर्णयों और विकास कार्यों की गति भी धीमी हुई है।

“80 से अधिक उप-समाहर्ता पदाधिकारी मुख्यालय में निष्क्रिय बैठे”

सरयू राय ने बताया कि—

राज्य में बड़ी संख्या में पद अति आवश्यक के रूप में चिन्हित हैं।

इसके बावजूद 80 से अधिक अनुभवी उप-समाहर्ता स्तर के अधिकारी
स्थानांतरण के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में निष्क्रिय बैठे हैं।

कई युवा IAS अधिकारियों के पदस्थापन भी लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति राज्य की प्रशासनिक सक्रियता को बाधित कर रही है।

जमशेदपुर में सिविल एसडीओ धालभूम का पद महीनों से खाली

सरयू राय ने जिले की सबसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा—

धालभूम सिविल एसडीओ का महत्वपूर्ण पद महीनों से रिक्त है।

यह पद केवल अस्थायी प्रभार के सहारे चलाया जा रहा है।

जनहित से जुड़े अनेक अत्यावश्यक निर्णय लंबित हैं।

पुराने निर्णयों का क्रियान्वयन भी शिथिल हो गया है।

आम जनता समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करने को मजबूर है।

मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि—

जमशेदपुर मुख्यालय में धालभूम के पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की शीघ्र पदस्थापना की जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग को सक्रिय किया जाए।

मुख्यालय में बैठे उप-समाहर्ता स्तर के दर्जनों अधिकारियों का पदस्थापन
रिक्त पदों पर तुरंत किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रशासनिक गतिविधियों में गति आएगी और “कामचलाऊ व्यवस्था” पर विराम लगेगा।

“प्रोन्नतियाँ रुकीं, अधिकारी न्याय पाने कोर्ट जा रहे”

विधायक ने कहा कि राज्य सेवा के अधिकारी—

प्रशासन, पुलिस, अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य विभागों में

प्रोन्नति से वंचित हैं।

जबकि बिहार में इन पदों पर कार्यरत अधिकारी समय पर प्रोन्नत होकर उच्च पदों पर काम कर रहे हैं।
झारखंड में अधिकारी—

कनीय पदों पर काम करते-करते

बिना प्रोन्नति लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कई अधिकारी न्याय की मांग में न्यायपालिका की शरण लेने को मजबूर हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, दिनेश कुमार को फिर सौंपी गई इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी
विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से बर्मामाइंस के दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का साधन
जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा का तीखा प्रहार, हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार
ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
विधायक सरयू राय ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरूप
TAGGED:Dhalbhum SDO Post EmptyJamshedpurJamshedpur Administrative VacanciesJamshedpur District Administration IssuesJamshedpur newsJharkhandJharkhand GAD LapsesJharkhand newsSaryu Rai Demand Civil SDO Posting
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CrimeJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेएमए स्टोर्स में 12 लाख की चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

admin
admin
December 5, 2025
पौने चार करोड़ की 6 परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग, सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र
जमशेदपुर में UFBU की देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर
गणतंत्र दिवस समारोह : गोविंदपुर थाना में थाना प्रभारी पवन कुमार ने किया ध्वजारोहण
सिदगोड़ा मिथिला दुर्गा पूजा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?