
जमशेदपुर : टाटा स्टील UISL के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस निधन को दुःखद और मर्मांतक बताया।
अपने शोक संदेश में सरयू राय ने कहा—
“सिन्हा जी से अभी बहुत उम्मीदें थीं। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ वे एक कुशल और दूरदर्शी प्रबंधक थे। जमशेदपुर की जनसुविधाओं और सुधार के प्रयासों को उनका न रहना बड़ा धक्का है।”
विधायक ने कहा कि सिन्हा का निधन सिर्फ टाटा स्टील परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों के लिए क्षति है जो शहर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े थे।




