By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य यूनिटी मार्च, हज़ारों नागरिकों की सहभागिता
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य यूनिटी मार्च, हज़ारों नागरिकों की सहभागिता
BJPCulturalJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial Activities

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य यूनिटी मार्च, हज़ारों नागरिकों की सहभागिता

admin
Last updated: November 26, 2025 5:45 pm
admin
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू समेत अन्य हुए शामिल

Contents
पटेल स्मारक से हुआ शुभारंभ, भारत माता की जय से गूंजा शहरभारत की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल”—सांसद विद्युत महतोआज के युवा ही भारत को नई दिशा देंगे”—विधायक पूर्णिमा साहूभाजपा के अनेक नेता एवं हजारों नागरिक शामिल

जमशेदपुर : देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को जमशेदपुर में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

मार्च में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, माय इंडिया, एनएसएस के छात्र-छात्रा, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पटेल स्मारक से हुआ शुभारंभ, भारत माता की जय से गूंजा शहर

यूनिटी मार्च की शुरुआत आदित्यपुर पुल के निकट स्थित सरदार पटेल स्मारक से हुई, जहाँ सभी अतिथियों ने पटेल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाते हुए शहर के बीचों-बीच मार्च किया।
मार्च का रूट—
पटेल स्मारक → बिष्टुपुर ट्रैफिक लाइट → एन रोड → आउटर सर्किल रोड → पुनः पटेल स्मारक

भारत की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल”—सांसद विद्युत महतो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा—

“आज हम जिस विशाल भारत को देखते हैं, उसकी नींव सरदार वल्लभभाई पटेल ने रखी थी। उन्होंने 565 रियासतों का एकीकरण कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार किया।”

सांसद ने आगे कहा कि—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35A की समाप्ति ने कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत से जोड़ दिया है।

यह यूनिटी मार्च युवाओं में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से निकाला गया है।

विद्युत महतो ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

आज के युवा ही भारत को नई दिशा देंगे”—विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा—

“सरदार पटेल ने रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को जिस रूप में गढ़ा, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। आज के युवाओं को उसी भावना के साथ देश की एकता और आत्मनिर्भरता को मजबूती देनी होगी।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण की यात्रा में सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

भाजपा के अनेक नेता एवं हजारों नागरिक शामिल

यूनिटी मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से शामिल रहे—

देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, संयोजक संजीव सिन्हा, सह संयोजक अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, उजीवल सिंह, किशोर सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, श्वेता कुशवाहा, बिनोद राय, अजीत सिंह, अमित मिश्रा, चंचल चक्रवर्ती, नवजोत सिंह सोहल, आलोक वाजपेयी, मधुमाला समेत हज़ारों की संख्या में लोग।

गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के शताब्दी वर्ष पर सर्कस मैदान में भव्य पंडाल का उद्घाटन
बिरसानगर में भाजपा का सेवा अभियान, जरूरतमंदों के बीच 375 कंबलों का वितरण
बिष्टुपुर लूट और फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार, 10.69 लाख बरामद
झारखंड में BPL उपभोक्ताओं को मुफ्त में मिलेगा जल कनेक्शन, सरयू राय की पहल का असर
मानगो आवास प्लाजा में भीषण आग, सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बचाई जानें
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPatel Anniversary IndiaSardar Patel 150th Jayanti JamshedpurUnity March JamshedpurVidyut Mahato Unity March
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)

मानगो में सरयू राय ने किया पावर सब स्टेशन का उद्घाटन

admin
admin
September 2, 2025
मानगो से बालिगुमा तक माता की आराधना में डूबा शहर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की पूजा
घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की बड़ी जीत: सोमेश चंद्र सोरेन 38,524 वोटों से विजयी
Chandil train accident : चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप
कीताडीह में भाजयुमो ने जरूरतमंद व्रतधारियों को बांटे सूप व फल, छठ पर्व पर दिखी श्रद्धा और खुशी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?